Barabanki News: जिला बाराबंकी के निंदूरा विकास खंड के थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर मजरे कोडरी गोपालपुर निवासी यास्मीन बानो पत्नी हबीब किसी काम से निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 32 आरएन 4121 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि यास्मीन बानो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी चालक को मय वाहन हिरासत में ले लिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, घटनास्थल पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।









