तीन दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, स्वागत में पार्टी कार्यालय पर लगे पोस्टर और बैनर

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी 16 जुलाई को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रही हैं। लखनऊ दौरे से पहले कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के स्वागत में पार्टी कार्यालय के चारों और पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने प्रवास के दौरान पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका दोपहर 12 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। एयरपोर्ट से वे आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधान भवन होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। माल्यार्पण के बाद वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी। 17 जुलाई को वे अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी।

इसके बाद प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ भर्ती घोटाले व रुकी हुई भर्तियों के संबंध में बैठक करेंगी। इसके अलावा वे कुछ अन्य लोगों से भी मिलकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका चुनाव से पहले राज्य के तमाम जिलों का ताबड़तोड़ दौरा करके मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगी।

कांग्रेस महासचिव के लखनऊ दौरे के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता भी बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं। लखनऊ की सड़कें पोस्टर्स से पाट दी गई हैं। इसके साथ ही दीवारों पर अभी से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपना-अपना दावा पेश किया जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें