दिल्ली में पहली बार 8 महिलाएं SHO के पद पर नियुक्त

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली पुलिस में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। राजधानी में एक साथ 55 थानों के एसएचओ बदले गए हैं। इसमें 44 अधिकारी ऐसे हैं जो पहली बार एसएचओ बने हैं। बड़ी बात ये हैं कि इन 55 एसएचओ में 8 महिला पुलिसकर्मियों को भी एसएचओ बनाया गया है। यह पहली बार है जब दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में 8 महिला इंस्पेक्टरों को एसएचओ बनाया गया है।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मॉय बिस्वाल ने कहा कि अब दिल्ली में कुल मिलाकर 9 महिला एसएचओ हैं। जिन आठ महिलाओं को एसएचओ बनाया गया है उनमें अल्पना शर्मा, पूनम प्रतीक, डोमिंका पूर्ति, रोशलिन पूनम मिंज, हरजिंदर कौर, प्रतिभा शर्मा, कामिनी गुप्ता और सपना दुग्गल शामिल हैं। बिस्वाल ने कहा कि नवीनतम पोस्टिंग आदेश में, एसएचओ के रूप में पांच साल से अधिक समय तक सेवा कर चुके 34 अधिकारियों को अलग-अलग इकाइयों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इनमें से 18 निरीक्षक सुरक्षा विंग में और आठ पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में तैनात किए गए हैं। बिस्वाल ने कहा कि 8 महिला इंस्पेक्टरों को कड़ी ट्रेनिंग के बाद एसएचओ के पद पर तैनात किया गया है। हमारा प्रयास एक ऐसी बटालियन का निर्माण करना है जो अदालतों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की भलि-भांति सुरक्षा कर सकें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें