दिल्ली : 6 किलोमीटर दूर श्मशान घाट के 14 हजार मांगने पर एंबुलेंस ड्राइवर गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर पुलिस ने अस्पताल से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्मशान घाट तक शव ले जाने के लिए 14 हजार रुपये मांगने वाले आरोपी एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपीसे पूछताछ कर रही है।  गिरफ्तार चालक कांधी लाल यमुना बाजार के प्रियदर्शनी कॉलोनी का रहने वाला है।

उत्तर-पश्चिम जिले के एडिशनल डीसीपी गुर इकबाल सिंह सिंधु ने बताया कि मुखर्जी नगर थाने को सूचना मिली कि एक एंबुलेंस चालक संक्रमित शव को न्यू लाइफ अस्पताल से निगम बोध घाट ले जाने के लिए मनमाना शुल्क वसूल रहा है। एक पुलिसकर्मी ने मरीज का तिमारदार बनकर चालक को फोन किया और शव को न्यू लाइफ अस्पताल से निगम बोध घाट ले जाने के लिए कहा तो चालक ने 14000 रुपये की राशि देने के लिए एक पर्ची भेज दी। पुलिस ने आरोपी को शव ले जाने के लिए बुलाया और धर दबोचा।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें