देश के इन क्षेत्रों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Facebook
X
WhatsApp

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बुधवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। चेन्नई और आसपास के जिलों में सोमवार को मध्यम से भारी बारिश हुई, जबकि कई तटीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश दर्ज की गई है।

आइएमडी के अधिकारियों ने कहा कि तिरुवल्लुर जिले के एक या दो स्थानों पर भी भारी बारिश होगी।

शहर के कई हिस्सों में बारिश के बाद चेन्नई में पारा में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो औसत 29.3 डिग्री सेल्सियस से बहुत कम है। चेन्नई के मौसम विज्ञान उप महानिदेशक बालचंद्रन ने कहा कि उत्तरी तटीय क्षेत्र और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश जारी रह सकती है।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में भी मंगलवार को मध्यम बारिश होगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें