नीट की परीक्षा में चयनित हुआ किसान का बेटा,क्षेत्र में खुशी की लहर

Facebook
X
WhatsApp

प्रतापगढ़: कुंडा तहसील क्षेत्र के बिहार बाजार के निकट स्थित ग्राम शीतलपुर कर्माजीतपट्टी निवासी फूलचंद्र यादव के बड़े बेटे प्रदीप यादव ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट) में 625 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। प्रदीप ने इंटर व हाईस्कूल की परीक्षा में भी प्रथम स्थान हासिल किए थे। वह सफलता का श्रेय माता व पिता व अपने गुरुजनों को देते हैं।वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर सर्जन बनना चाहते हैं। जिससे जनता व गरीबों की सहायता कर सके,प्रदीप यादव ने बताया कि वह कानपुर के काकादेव में रहकर कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के अलावा रोज नौ से दस घंटे अतिरिक्त पढ़ाई की। परीक्षा के दौरान इसे बढ़ाकर 14 से 15 घंटे कर दिया। उनका कहना है कि यदि लक्ष्य साधकर टाइम टेबल बनाकर तैयारी की जाए तो सफलता मिलना मुश्किल नहीं है। प्रदीप यादव अपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। क्षेत्र में पहले व्यक्ति के नीट में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने घर जाकर प्रदीप यादव का मुंह मीठा कराया। गांव के महेश, शुग्गू, राहुल, गामा,राजू, राममिलन, श्लोक, पुनीत, बच्चा, अंकित सहित सैकड़ों लोगों ने खुशी जताकर बधाई दी।

रिपोर्ट- अमरनाथ यादव

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें