न्यू Vivo Y33T स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। साथ ही फोन में ऑल न्यू 680 चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी दी गई स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,990 रुपये में आता है। फोन को दो वाइब्रेंट कलर ऑप्शन मिरर ब्लैक और मिडडे ड्रीम में पेश किया गया है। फोन की बिक्री आज यानी 10 जनवरी 2022 से शुरू हो रही है। स्मार्टफोन में 6.58 इंच की FHD+ डिस्पले दी गई है। इसका स्क्रीन रिजॉल्यून 2408*1080 पिक्सल है। फोन इन-सेल डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। Y33T में एक साइड पावर बटन दिया गया है। जो फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट के साथ आता है। फोन का स्क्रीन रिफ्रेस्ड रेट 90Hz है। यह एक गेमिंग स्मार्टफोन है, जो चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्राइड 12 बेस्ड OS पर काम करता है। Vivo Y33T स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन को 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Vivo Y33T स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग VEG (vivo Energy Guardian) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। फोन में vivo 5.0 का इस्तेमाल किया गया है।अल्ट्रा गेम मोड, लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। Vivo Y33T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।









