पटना में ‘बिना हेलमेट वाली मैडम’ का हाई वोल्टेज, कहा- जो मेरा चालान काटेगा, मैं उसकी.

Facebook
X
WhatsApp

पटना के बोरिंग रोड चौराहा पर एक स्कूटी सवार महिला ने ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा किया कि पुलिस के पसीने छूट गए. इस दौरान महिला के मन में जो आया वह बोलती गई. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर मोदी तक के विरोध में वह अभद्र टिप्पणी करती चली गई. घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने इसका वीडियो बना लिया.

जानकारी के अनुसार, महिला बिना हेलमेट के थी. पुलिस वालों ने उसे रोककर कहा कि हेलमेट नहीं पहनने के बदले में उसे फाइन देना होगा. इस बात के सुनते ही महिला आग बबूला हो गई. वह नाराज होकर उलटे पुलिसवालों को ही नियम कानून बताने लगी कि वह किसी भी हाल में चालान नहीं देगी. वीडियो में ब्लैक टी शर्ट और पिंक ट्राउजर पहनी महिला का पूरा गुस्सा पुलिसवालों से लेकर सीएम और पीएम तक पहुंच गया. इस दौरान पुलिस महिला को समझाती रही लेकिन उलटे वह उलझी रही.

महिला ने इस दौरान कुछ बड़े अधिकारी रसूखदार लोगों से जान-पहचान होने की धौंस दिखाई. इस दौरान महिला ने बताया कि साहब ने उसे स्कूटी का पास बनाने के लिए बुलाया था लेकिन आज उसका पास निर्गत नहीं हो पाया. गुरुवार को पास बनने की उम्मीद है. वहीं महिला यह भी कहने लगी कि उसके पास ट्रेन का टिकट है. वह स्टेशन जाने के लिए गाड़ी खोजने के लिए आई थी. बाहर में कहीं गाड़ी नहीं मिली. लोग गाड़ी इसलिए नहीं निकाल रहे कि पुलिसवालों द्वारा सख्ती की जाएगी. तो ऐसे में कैसे कोई स्टेशन जाएगा. यह सब कहते हुए उसने आगे कहा कि आदमी कोरोना से मर रहा है. सरकार को जब मन आता है लॉकडाउन लगा देती है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें