रायबरेली। सड़क निर्माण क़ी मांग क़ो लेकर चल रहे धरने में अपनी मांग क़ो लेकर धरनाकारियों द्वारा अनोखी तरकीबें निकाल अपना विरोध लगातार जाहिर किया जा रहा। विधानसभा बछरावां क्षेत्र के महराजगंज इन्हौना सड़क निर्माण के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आज छठवां दिन। प्रदर्शनकारियों ने लोक निर्माण अधिकारी का शव यात्रा निकाला।

आपको बताते चलें कि प्रदर्शन के आज छठवें दिन भी राम केवल अनशनकारी का प्रदर्शन जारी है आज छठवें दिन अनशन कारी रामकेवल बाबा उत्तर प्रदेश की सरकार माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी को हर तरह से अवगत कराने की कोशिश की गई। महराजगंज से इन्हौना मार्ग जो तालाब में तब्दील है उसमें प्रदर्शनकारियों ने कागज की नाव को तैरा कर भारत सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाने का कार्य किया है वहीं पर हमारी सरकार का महराजगंज क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण अधिकारी का शव यात्रा ग्रामीण एकत्र होकर सोई सरकार को जगाने का कार्य छठवें दिन प्रयास भी जारी है।

महाराजगंज क्षेत्र से सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक राम नरेश रावत हैं। जिनसे जनता ने कई बार इस मार्ग को बनवाने की मांग की। लेकिन, उनके द्वारा किसी भी तरह की कार्यवाही न करने पर 20 अक्टूबर को क्षेत्र के बाबा रामकेवल ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।साथ ही, 7 दिनों में सड़क न बनने पर आमरण अनशन पर बैठने की बात कही। बाबा के धरना पर बैठते ही क्षेत्रीय लोगो ने भी उनका समर्थन शुरू कर दिया।

वहीं, अधिकारियों ने भी उनसे धरना खत्म करने की गुजारिश की। लेकिन, उन्होंने सड़क का जीर्णोद्धार न होने की दशा में धरना खत्म करने से मना कर दिया।आज क्षेत्रीय युवाओं ने सैकड़ो की संख्या में होकर शव यात्रा निकाला और सड़क का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग की। फिलहाल पूरे मामले पर जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग चुप्पी साधे हुए है। किसी ने भी अभी सड़क के पुनर्निर्माण की कोशिश नही शुरू की।
रिपोर्ट : राम सुमेर









