प्रयागराज में शिवलिंग पर शरारती तत्वों ने रखा अंडा, जानें कैसे हैं हालात

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माहौल खराब करने की कोशिश की गई. कुछ शरारती लोगों ने प्रयागराज में शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर अंडा रख दिया. शिवलिंग पर अंडा मिलने के बाद मंदिर के पुजारी ने इस संबंध कहा कि रात के अंधेरे में अंडा रखा गया था. उन्होंने बताया कि शरारती लोगों ने शिवलिंग पर अंडा रखने के लिए मंदिर की छह फीट ऊंची जाली को फांदकर अंदर घुसा।
पुजारी ने बताया कि सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा मिला. पुजारी ने अंडा को हटा दिया. पुजारी ने कहा कि कुछ लोग प्रयागराज के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. अंडा मिलने के बाद आसपास का माहौल गरमा गया है।
बता दें कि इससे पहले सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बयान दिया था कि अगर कोई हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है, तो ऐसे लोगों को ‘सच’ बताया जाएगा. भोपाल की सांसद ठाकुर की टिप्पणी के बाद मध्य प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा है।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘‘यह सत्य है कि वहां (ज्ञानवापी में) भगवान शिव का मंदिर था, है और रहेगा. इसे फव्वारा कहना गलत है. यह हमारे हिंदू देवी-देवता औैर सनातन धर्म पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी असलियत तुम बता दो हमें स्वीकार है, लेकिन तुम्हारी असलियत बता रहे हैं तो क्यों तकलीफ है? इसका मतलब है कि कहीं न कहीं इतिहास गंदा है. सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें