प्रयागराज में हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

प्रयागराज में उतरांव थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में वाराणसी के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को 10 बजे के कारीब हुआ। दोनों युवक अपाचे बाइक से वाराणसी से फतेहपुर बाइक से जा रहे थे।

ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक पीछे से ट्रक में भिड़ गई और संतुलन खोने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। काफी दूर तक घिसटने और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूपरानी भेज दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें