फ्लाइट में बैठी बच्ची ने पापा को पायलट की ड्रेस में देखा, फिर जो हुआ उसने जीता लोगों का दिल, वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

एक छोटी बच्ची जिसे अपने पिता के काम के बारे में पता ना हो, वो उनको अचानक फ्लाइट में पायलट की ड्रेस में देखे तो जाहिर है उसका रिएक्शन देखने लायक होगा। एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 4-5 साल की ये बच्ची फ्लाइट में जब अपने पिता को अचानक पायलट की ड्रेस में देखती है तो खुशी से चौंक जाती है। उसका रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शनाया मोतिहार नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- पापा के साथ मेरी पहली फ्लाइट… उनके साथ मैं दिल्ली के लिए उड़ी। मैं उन्हें देखने के लिए बहुत उत्साहित था। यह मेरी सबसे अच्छी फ्लाइट थी। लव यू पापा।

गोएयर की उड़ान में एक छोटी लड़की को उस वक्त सरप्राइज मिला,जब उसने देखा कि उसके पिता पायलट हैं। पापा को ड्रेस में देख बच्ची खूब खुश होती है और बार-बार पाप-पापा कहती है, जो कॉकपिट के गेट पर खड़े हैं। बच्ची के पुकारने पर पायलट पिता भी हाथ हिलाकर उसको प्यार करते हैं।

लड़की की पिता को देखने के बाद ये प्रतिक्रिया लोगों को खूब पसंद आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसको 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। वहीं हजारों लोग इस पर कमेंट भी कर चुके हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए बच्ची के पिता को इस प्यार को बेहद स्पेशल और स्वभाविक कहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें