बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही , तड़प-तड़पकर महिला की मौत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. इसी बाराबंकी के जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां एक महिला ने अस्पताल की चौखट पर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. महिला के परिजन इलाज के लिए डॉक्टर और स्टाफ के पास चक्कर लगाते रहे, उनके सामने गिड़गिड़ाते रहे. लेकिन अस्पताल में किसी का दिल नहीं पसीजा और महिला ने परिजनों के सामने ही दम तोड़ दिया !

पूरा मामला बाराबंकी जिला अस्पताल का है. जहां हरख ब्लॉक के पारा डिपो की निवासी एक महिला की इलाज के अभाव में तड़प-तड़पकर मौत हो गई. दरअसल कोविड रिपोर्ट न होने के चलते डॉक्टरों ने महिला का इलाज नहीं किया. डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से महिला को समय पर इलाज नहीं मिला. महिला के इलाज के लिए उसके परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा. महिला की मौत के बाद अस्पताल में रोते-बिलखते परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर कई गंभीर आरोप लगाए. उनका आरोप है कि कोविड रिपोर्ट न होने के चलते महिला का इलाज समय पर नहीं किया गया और उनकी मौत हो गई !

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें