बार बाला के साथ ठुमके लगाने वाला दारोगा सस्पेंड, बिना अनुमति प्रतापगढ़ से गाजीपुर गया था, वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

प्रयागराज। एक बार फिर खाकी की इज्जत पर आंच आने वाली कारगुजारी एक दारोगा ने कर दी। प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाने में तैनात दारोगा राजेश यादव को बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड कर दिया गया। वह बिना अवकाश की अनुमति लिए प्रतापगढ़ से गाजीपुर जनपद में एक तिलकोत्सव में शामिल होने गया था जहां आरकेस्ट्रा में फिल्मी गाने पर बार डांसर के साथ जमकर डांस किया।
आरकेस्ट्रा स्टेज पर बार बाला के साथ सब इंस्पेक्टर के डांस का वीडियो वायरल होने पर एसपी प्रतापगढ़ ने सीओ लालगंज को जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी। सीओ की रिपोर्ट में सब इंस्पेक्टर की करतूत की पुष्टि होने पर उसे निलंबित कर दिया गया। सस्पेंड करने के बाद दारोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दारोगा की इस हरकत से अनुशासित पुलिस विभाग की समाज में छवि खराब हुई है। एक तो वह बिना अनुमति लिए प्रतापगढ़ से गाजीपुर गया फिर वहां ऐसी हरकत कर दी जिसका वीडियो वायरल होने से गलत संदेश गया है। पुलिस को अपनी वर्दी का मान और गरिमा बनाकर रखना होता है।
पुलिसवाले का बार बाला के साथ डांस के वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं और हर बार सख्त एक्शन भी लिया गया लेकिन फिर भी उत्साह में सिपाही से लेकर अफसर तक ऐसी गलत बार बार कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रयागराज में एक जूनियर इंजीनियर का भी ऐसा ही वीडियो वायरल होने पर बिजली विभाग की बेहद किरकिरी हुई थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें