बिहार में 10 लाख की जगह 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा- मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

Facebook
X
WhatsApp

पटना. बिहार में सोमवार को स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान से लेकर हर सरकारी और निजी प्रतिष्‍ठान में तिरंगा फहराया गया. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराने के बाद गांधी मैदान में पहुंचे और झंडोत्‍तोलन किया. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. उन्‍होंने रोजगार को लेकर भी बड़ी बात कही. तेजस्‍वी यादव ने 1000000 लोगों को रोजगार देने की बात की थी. उसी का उल्‍लेख करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि हम अपने राज्‍य में 10 लाख तो क्‍या 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे. उन्‍होंने कहा कि कम से कम 10 लाख लोगों को रोजगार तो जरूर मिलेगा. हमलोग युवाओं को नौकरी और रोजगार दिलाने की दिशा में काम करेंगे. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने यूपीएससी और बीपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली महिला अभ्‍यर्थियों को आर्थिक सहयोग देने की भी घोषणा की है।

बारिश के बीच ली परेड की सलामी
स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राजधानी पटना में बारिश भी होने लगी. इस बीच गांधी मैदान में विभिन्‍न विभागों की ओर से झांकियां भी निकाली गईं. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इन झांकियों की सलामी भी ली. मद्य निषेध, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास निगम, कृषि, अग्नि सुरक्षा समेत तमाम विभागों की ओर से परेड निकाला गया. सीआरपीएफ के जवानों ने भी परेड में हिस्‍सा लिया. बेस्‍ट परेड का पुरस्‍कार सीआरपीएफ को दिया गया।

सीएम नीतीश ने इस मौके पर अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं. उन्‍होंने कहा मूर्तियों की चोरी रोकने के लिए उनकी सरकार मंदिरों की चारदीवारी को ऊंची करवा रही है उन्‍होंने मुजफ्फरपुर में भी सभागार का निर्माण होने की बात कही. इसके अलावा पूर्व राष्‍ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्‍दुल कलाम के नाम पर साइंस सिटी भी बनाई जा रही है. सीएम नीतीश ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2013 में पुलिस सेवा में 35 फीसद सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा महिलाओं को पुलिस सेवा में लाया जा सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें