बिहार: राजधानी में मिले ब्लैक फंगस के 20 नए मामले, BHU के अस्पताल में एक महिला की मौत

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना वायरस महामारी के बाद अब लगातार ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं. मंगलवार को राजधानी पटना में ब्लैक फंगस के 20 नए मामले आए. इनमें से 9 संदिग्ध मिले, जिन्हें डॉक्टरों ने दवाई देने के बाद जांच कराने को कहा है. कैमूर की ब्लैक फंगस से पीड़ित शिक्षिका ने BHU के अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं महिला की सास गंभीर है.

IGIMS में मंगलवार को ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले. इसके बाद अस्पताल में ब्लैक फंगस के कुल मामले 21 हो गए. PMCH में ब्लैक फंगस के पांच संदिग्ध मरीज मिले, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. डॉक्टरों ने चार मरीजों को दवा देकर वापस भेज दिया. पटना के एम्स में ब्लैक फंगस के 11 संदिग्ध मरीज मिले. जांच के बाद छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और पांच को जांच कराने के लिए कहा गया है.

महिला की BHU में मौत

कैमूर के दुर्गावती प्रखंड की रहने वाली 45 वर्षीय महिला को भभुआ सदर अस्पताल से वाराणसी के BHU हॉस्पिटल रेफर किया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. महिला की एक आंख खराब हो गई थी. दूसरी भी ठीक से काम नहीं कर रही थी. BHU प्रशासन ने महिला के शव का अंतिम संस्कार करवाया. वहीं महिला की सास अभी अस्पताल में भर्ती है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें