बेलरायां खीरी : प्रसपा महासचिव एवं समाजसेवी राजीव गुप्ता ने कहा कि ये कैसी विडंबना है कि सरजू सहकारी चीनी मिल में एक के बाद एक नया मामला उजागर होता जा रहा है क्या जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी इस कदर उदासीन हो चुके है कि बारिश का पानी गोदाम में भरने से चीनी भीग गईं जिसकी जांच की मांग की है।समाजसेवी राजीव गुप्ता ने बताया कि वो जिलाधिकारी से निवेदन करेंगे कि क्षेत्र की लाइफलाइन सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां के मामले में संज्ञान लेते हुए चीनी भरे गोदामों की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करेंगे।
सूत्रों से सूचना मिली कि टीन से बारिश का पानी गोदाम के अन्दर पानी आया और जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नही दिया कि लाखों की चीनी बर्बाद हो गई चीनी भीगने की चर्चा जब इलाके के लोंगों में फैली तो अपनी उदासीनता को छिपाने के लिए मिल के अंदर कैमरे वाला मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया उन्हें डर है किसी के द्वारा भीगी हुईं चीनी की फोटो खींचकर वायरल न कर दे इसलिए कैमरे वाला मोबाइल बंद करा दिया।
गुप्ता का कहना है कि वो बहुत जल्द जिलाधिकारी से मिलकर मिल की स्थिति से अवगत कराएंगे।साथ ही उन्होंने बताया कि वो कैसे भूल सकते हैं कि जिस चीनी मिल ने तराई क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई हो उसी चीनी मिल को चंद उदासीन अधिकारी बर्बाद करने पर आमादा है लेकिन वो जीते जी मिल को बर्बाद होते नही देख सकते आज चीनी मिल एक हजार करोड़ से ज्यादा के घाटे में पहुंच चुकी है उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वो चीनी मिल को बचाने की मुहिम में उनका साथ दें।उन्होंने कहा कि रिटायर हो चुके कर्मचारियों को ऐसे जिम्मेदारी के पदों पर मिल प्रशासन बैठाए हुए है जिनकी नियत पर सवाल उठ रहे हैं केजुअल कर्मचारियों के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है एक अधिकारी के यहाँ चार-2 केजुअल कर्मचारियों के नाम चल रहे हैं इसकी निष्पक्ष जांच हो तो सच्चाई सामने आए।
रिपोर्ट – अजय वर्मा













