बेलरायां खीरी : योजनाओं में भृष्टाचार का खेल,योगी सरकार का फरमान हुआ फेल।

Facebook
X
WhatsApp

बेलरायां खीरी-जनपद खीरी के निघासन ब्लॉक जिम्मदारों पर योगी फरमान का कोई असर नहीं दिखता शोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्रामीणों का आरोप है कि उमरा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में मानक के अनुरूप कार्य नही हो रहा शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नही हो रही। ग्रामीणों का आरोप है ग्राम पंचायत उमरा में सरकारी योजनाओं में ग्राम पंचायत अधिकारी उपदेश वर्मा व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से पंचायत भवन के कार्य मे जमकर घोलमाल हो रहा है ग्रामीणों के हाथ लगाने पर भरभरा कर प्लास्टर गिर रहा है नाम मात्र सीमेंट बालू से हो रही चुनाई व प्लास्टर साथ ही ग्रामीणों का आरोप है पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा और जो लोग अपात्र है उन्हें लाभ दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही।भृष्टाचार पर प्रदेश की योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस का फरमान जनपद लखीमपुर के निघासन ब्लॉक की उमरा ग्राम पंचायत सिकरेट्री के लिए मायने नही रखता। ग्रामीणों की मांग है ग्राम पंचायत अधिकारी उपदेश वर्मा को उमरा ग्राम पंचायत से हटाया जाए और उनके काले कारनामों की जांच हो और उनकी आय से अधिक अर्जित सम्पत्ति की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाय जिससे उनके द्वारा अर्जित सम्पति का खुलासा हो साथ ही पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके सूत्र बताते हैं कि ग्रामीण पंचायत सिकरेट्री उपदेश वर्मा की शिकायत जिलाधिकारी से मिलकर सरकारी योजनाओं में किए गए भृष्टाचार से अवगत कराएंगे।ग्रामीणों ने पंचायत भवन की मरम्मत कार्य मे मानक के अनुरूप मसाला न लगाने की बात कही ग्रामीणों का आरोप है कि मसाला अपने आप हाथ लगाने से गिर रहा है नाम मात्र सीमेंट डालकर बालू से काम चल रहा है चल रहा जांच कराने की मांग की है जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी उपदेश वर्मा का कहना है कि उनके द्वारा कोई भी कार्य नियमावली से अलग हटकर नही किया गया।इस सम्बंध निघासन खण्ड ब्लॉक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उमरा ग्राम पंचायत में पुराने जर्जर पंचायत भवन की रिपेयरिंग का कार्य हो रहा है कार्य मे अनिमितताओं की शिकायत आई है जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट अजय वर्मा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें