लखीमपुरखीरी के तिकुनिया हिंसा में मारे गए शुभम मिश्रा हरिओम मिश्रा एवं श्याम सुंदर निषाद रमन कश्यप पत्रकार को दबंगों ने बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला जिसमें दबंगों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में दिन बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने बेलराया स्टेशन पर एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया कैंडल मार्च निकालते समय लोगो ने हत्यारो को फाँसी दो और मृतक को न्याय दो के नारे लगाते हुए कुसाही बाजार चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध करते हुए नारेबाजी की इस मौके पर भाजपा नेता कुंवर राज राजेश्वर सिंह, श्याम सुंदर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नारायण वर्मा, मुकुल कुमार गुप्ता,श्रवण कुमार वर्मा, गौरव पटेल ,विजय कश्यप, विनय जायसवाल, गुड्डू मिश्रा, अनूप,कमलेश ,अवधेश विश्वकर्मा,नरेश विश्वकर्मा, ओमकार विनोद लोधी,कमलेश लोधी, मंडल उपाध्यक्ष अशोक राठौर, अनुज अवस्थी, खजान पाल, राकेश यादव, समेत सेकड़ो कार्यकर्ता व नगर वासी मौजूद रहे.
रिपोर्ट : चंद्र मोहन









