बॉडी टेम्परेचर और ब्लड शुगर मांपने की सुविधा, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

ऐप्पल (Apple) अपनी अपकमिंग वॉच सीरीज को इस साल के अंत में लॉन्च कर सकती है। इस अगामी स्मार्टवॉच सीरीज की कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे यूजर्स को झटका लग सकता है ऐप्पल वॉच सीरीज 8 में बॉडी टेम्परेचर और ब्लड शुगर मांपने की सुविधा नहीं दी जाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस वॉच सीरीज की लॉन्चिंग, कीमत या फिर फीचर को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।

वहीं, दूसरी तरफ मार्क गुरमान का कहना है कि ऐप्पल वॉच सीरीज 8 बॉडी टेम्परेचर मांपने वाले सेंसर के साथ आएगी। इसके साथ ही वॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, उन्होंने वॉच सीरीज 8 के अन्य फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

पिछली कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप्पल वॉच सीरीज 8 के साथ वॉच एसई 2 को अलग से पेश कर सकती है। ये कंपनी की सस्ती वॉच होगी। इसमें यूजर्स को स्पोर्ट्स मोड, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और ईसीजी का सपोर्ट मिल सकता है।बता दें कि ऐप्पल ने पिछले साल ऐप्पल वॉच 7 सीरीज को पेश किया था। इस वॉच की कीमत प्रीमियम रेंज में है। ऐप्पल वॉच सीरीज 7 ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें 1.7एमएम का बेजल है। इसमें SpO2 और हार्ट-रेट जैसे अहम सेंसर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स के बहुत काम आएंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें