बड़ी खबर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला?

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हिरासत में कर लिया गया है। उनको दिल्ली पुलिस ने जबरन कब्जे में लिया और उसके बाद बस में डालकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने अशोक गहलोत समेत कई अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया है। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर माहौल गर्म हो गया है। पूरा घटनाक्रम दिल्ली में हुआ है। सीएम समेत अन्य कई नेताओं ने दिल्ली पुलिस की इस जबरदस्ती पर सवाल खडे किए हैं।

यह है पूरा मामला, दिल्ली पहुंचे थे सीएम गहलोत
दरअसल नेशलन हेराल्ड केस के मामले में प्रर्वतन निदेशालय दिल्ली ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया हैं। आठ से दस साल पुराने इस केस में पहले भी कई बार पूछताछ होना सामने आया है। इस बार कांग्रेस सुप्रीमों सोनियां गांधी और राहुल गांधी दोनो को बुलाया गया था। लेकिन सोनिया गांधी की तबियत खराब होने के कारण वे पूछताछ में नहीं पहुंच सकी हैं।
राजस्थान समेत पूरे देश में प्रदर्शन जारी ईडी की इस पूछताछ को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। पूरे देश में कई राज्यों में इसके खिलाफ कांग्रेसियों ने हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में बड़ा बवाल मचा हुआ है। देश भर के बड़े नेता दिल्ली पहुंचे हैं । वहां पर जबरन प्रदर्शन करने की कोशिश की है। जबकि दिल्ली सरकार ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। इसी बात पर बवाल हुआ है। दिल्ली के अलावा राजस्थान मंे भी बड़ा प्रदर्शन हुआ है। राजस्थान के जयपुर में पीसीसी मुख्यालय से पैदल मार्च के रुप में हजारों कांग्रेसी ईडी के जयपुर कार्यालय पहुंचे हैं और वहां जाकर प्रदर्शन किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें