भ्रष्टाचार, जातिवाद की जंजीर में जकड़ा यूपी देश को लीड करने वाला प्रदेश बना: जेपी नड्डा

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ में बीजेपी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज से कुछ साल पहले यूपी तुष्टीकरण की राजनीति से ग्रसित था और जातीय आधार पर सत्ता का दुरुपयोग होता था। यहां विकास नहीं था, लेकिन पिछले 4 साल से देश के सबसे अग्रणी प्रदेशों में से एक है। नड्डा ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में कुछ साल पहले भ्रष्टाचार, जातिवाद, भाई-भतीजावाद की जंजीर में जकड़ा था। मगर, बीते चार सालों की बात की जाए तो प्रदेश अब इस महामारी से बाहर निकल कर देश को लीड करने वाला प्रदेश बना है।”

जेपी नड्डा ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। आम जन तक पहुंचे हैं और उनकी हर संभव मदद की है। यही वजह है कि अभी सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने कहा, ”हमें यह भी समझना होगा कि जब पूरे विपक्षी सिर्फ बयानबाजी कर रहे थे। अफवाहें फैला रहे थे। तब हमारे प्रधानमंत्री ने एक मजबूत रणनीति बनाकर और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए देश को तैयार किया।”

उन्होंने कहा, जब कोरोना आया था तब हमारे पास एक टेस्टिंग लैब हुआ करती थी, लेकिन अब हमारे पास दो हजार पांच सौ से अधिक है। ये मोदी जी की रणनीति से संभव हो सका। नड्डा ने कहा कि यूपी की प्रशंसा सिर्फ देश में ही नहीं हुई है बल्कि ऑस्ट्रेलिया तक में हुई। यह साबित करता है कि प्रदेश में किस तरह से योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में प्रबंधन किया।

नड्डा ने कहा जिला परिषद और ब्लाक प्रमुख के चुनावों में मिली जीत पर कहा कि जनता ने सिरे से सपा, बसपा को नकार दिया है। इन्हें घर बैठने का संदेश दिया है और भाजपा को काम करने की जिम्मेदारी दी है। नड्डा ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ”जहां हमारे देश ने कोरोना की वैक्सीन बनाई, वहीं हमारे देश के कुछ मंदबुद्धि नेता वैक्सीन के विरोध में बयान देते थे। उत्तर प्रदेश के नेता ने तो इसे भाजपा की वैक्सीन बता दिया। उनके पिता ने जब वैक्सीन लगवाई, तो उसके बाद बेटा भी तैयार हो गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें