महोबा: सियार ने किया घायल तो वृद्धा ने उसे डंडे से पीटकर मार डाला

Facebook
X
WhatsApp

महोबा जिले के कबरई के मिरतला गांव में खेत पर रखवाली कर रही वृद्धा पर सियार ने हमला कर दिया। वृद्धा ने बहादुरी दिखाते हुए डंडे से पीट-पीटकर सियार को मार डाला। मिरतला गांव निवासी भगवानदास की पत्नी शोभारानी (60) शनिवार की रात खेत की रखवाली कर रही थी।

देर रात में वह खेत में बनी झोपड़ी में लेट गईं। इसी दौरान जंगल की ओर से आए सियार ने हमला कर दिया। हाथों व मुंह में पंजे लगने से घायल वृद्धा ने हिम्मत दिखाई और झोपड़ी में रखे डंडे से सियार पर हमला कर दिया। कई बार प्रहार करने से सियार की मौत हो गई।

शोर सुनकर आसपास के किसान एकत्र हो गए और वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। क्षेत्र में वृद्धा की बहादुरी के चर्चे होते रहे। उधर, राठ के इटौरा गांव निवासी आशारानी ने बताया कि रविवार को खेत जा रहीं थीं। तभी रास्ते में सियार ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें