देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। नए संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या भी लगभग दो हजार हो गई है। संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि मामले एक सप्ताह मे ही छह गुना बढ़ गए। इधर खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में जहां नए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं वहीं महाराष्ट्र में भी आज नई गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में 56 फीसदी वृद्धि के साथ 58 हजार से अधिक (58,097) नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान जहां 534 लोगों की मौत भी हो गई है, वहीं 15,389 लोग स्वस्थ भी हुए।तेलंगाना उच्च न्यायालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि कोरोना के मामले को देखते हुए शारीरिक सुनवाई स्थगित की जा रही है। हालांकि यह न्यायाधीशों के व्यक्तिगत विवेक पर भी निर्भर करेगा कि वह किस माध्यम से सुनवाई करना चाहेंगे । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 10,860 मरीज मिलने के बाद से उम्मीद है कि सरकार आज यानी बुधवार को नई गाइडलाइंस जारी कर सकती है। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। नए संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या भी लगभग दो हजार हो गई है। संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि मामले एक सप्ताह मे ही छह गुना बढ़ गए। इधर खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में जहां नए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं वहीं महाराष्ट्र में भी आज नई गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं।









