मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह किए मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन

Facebook
X
WhatsApp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह दर्शन करने श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह, ठाकुर केशव देव मंदिर, योगमाया मंदिर में दर्शन किए। करीब 15 मिनट तक सीएम जन्मस्थान पर रहे। उन्होंने जन्मस्थान परिसर स्थित भागवत भवन में राधा- कृष्ण के दर्शन किए।

यहां से सीएम का काफिला कार से गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल के लिए रवाना हुआ। रसखान समाधि स्थल का जीर्णोद्धार किया गया है। परिसर का भृमण करने के बाद सीएम उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनके सामने करीब चार हजार करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा जाएगा। यहां से सीएम बरसाना पहुंचेंगे। वहां राधारानी के दर्शन के साथ ही संत विनोद बाबा से मिलने उनके आश्रम जाएंगे।

दोपहर एक बजे आएंगे आगरा
मुखयमंत्री योगी दोपहर एक बजे करीब आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां कुछ देर ठहरने के बाद राजकीय विमान से राजधानी के लिए रवाना होंगे। आगरा में भाजपा नेता उनसे मुलाकात की प्रतीक्षा में हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें