रायबरेली: लालगंज पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने लालगंज कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसके अंतर्गत स्थानीय थाना में समस्त अभिलेखों के रखरखाव व आगंतुक रजिस्टर, कोविड-19 हेल्पडेस्क, महिला हेल्पलाइन एवं माल खाने के माल रजिस्टर व रखरखाव का निरीक्षण किया तत्पश्चात थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे, सीसीटीएनएस पोर्टल कार्यालय के अभिलेखों तथा शस्त्रों के रखरखाव की समीक्षा की तथा थाना परिसर में निर्माणाधीन विवेचना कक्ष बैरक का निरीक्षण भी किया थाना परिसर में भोजनालय व हवालात की साफ-सफाई को भी देखा तथा थाने में उपस्थित कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया व थाना क्षेत्र के अंतर्गत गठित किसी भी आपराधिक घटना के संबंध में तत्काल संबंधित कोई सूचना करने हेतु निर्देश दिया तथा प्रभारी निरीक्षक को निष्ठापूर्वक, समयबद्ध व तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट : रामसुमेर









