राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेटअजीत भाष्कर की अध्यक्षता में लखनऊ कार्यालय पर आयोजित हुई
इस बैठक में कार्यकारिणी के सभी संस्थापक सदस्यों की आम सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने संरक्षक मंडल के माननीय सदस्यों में से IPS अधिकारी व पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक श्री महेंद्र प्रताप जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व अधीक्षण अभियंता इं0 श्री मंगलाराम जी को और IFS अधिकारी व पूर्व डी0एफ0ओ0 श्री भारत लाल जी को राष्ट्रीय महासचिव, IBPS अधिकारी व पूर्व निदेशक दूरदर्शन श्री मोहन धनराज जी को राष्ट्रीय सचिव एवं भारतीय सेना के पूर्व IDSA अधिकारी श्री सरोज कुमार जी को मुख्य सलाहकार व उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक का संचालन श्री सरोज कुमार जी ने किया।बैठक में उपस्थित सम्मानित सदस्य पूर्व अपर जिला जज श्री राम सहाय जी, श्री चंद्र प्रकाश निगम जी, श्री अवध कुमार सरोज जी, श्री सत्यपाल जी, श्री लाल चंद जी, श्री सत्य प्रकाश सरोज जी, श्री हरीश चंद्र जी, संत राम जी, श्री राजेंद्र कुमार जी ने हर्ष जताते हुए करतल ध्वनि से नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दिया।









