लखनऊ : केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन के वरिष्ठ पत्रकारों ने मिलकर पीड़ित पत्रकारों की उठाई आवाज

Facebook
X
WhatsApp

केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इमरान आजमी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनीस अंसारी व एडवोकेट राष्ट्रीय सलाहकार रज्जन भाई व राष्ट्रीय उप अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी व प्रदेश अध्यक्ष सूरज शुक्ला जिला अध्यक्ष राकेश कुमार राम शंकर व जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार रावत व जिला मंत्री मोनिका रावत व नगर जिला मंत्री बृज मोहन व 150 वरिष्ठ पत्रकारों ने मिलकर पीड़ित पत्रकारों की आवाज उठाई और शासन-प्रशासन से मांग की साथ ही कहा है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है, इसलिए पत्रकारों को फर्जी तरीके से फंसा कर जेल भेजना,व अभद्र भाषा का उपयोग करना बंद करें वरना पूरे भारत में हम लोग आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेंगे और किसी भी हद तक जा सकते हैं

WhatsApp Image 2021 07 15 at 09.05.06

क्षेत्रीय अधिकारी गोसाईगंज पीजीआई पुलिस लाइन SSP स्वाति चौधरी को ज्ञापन देते हुए लोगों ने कहा कि इस ओर तत्काल ध्यान दिया जाये साथ ही तत्काल प्रभाव से इसे संज्ञान में ले महान कृपा होगी

WhatsApp Image 2021 07 15 at 09.05.01 1

दरअसल मामला दिनांक 29/5/2021 का है पत्रकारो ने बताया कि हम 3 पत्रकार अपनी कार से गोसाईगंज क्षेत्र में एक सूचना पर रसूलपुर में देसी शराब के ठेके की कवरेज कर रहे थे जहां लॉकडाउन में कैंटीन खोलकर शराब पिलाई जा रही थी। जिस पर पत्रकारों ने जब कवरेज किया कैंटीन का नौकर मोनू यादव और सुमित कुमार ने हम लोगों को कवरेज करने से मना करने लगे हैं और कहां यहां पर वीडियो मत बनाइए वरना अच्छा नहीं होगा मगर हम लोग कवरेज करने के बाद वहां से चले आए।

WhatsApp Image 2021 07 15 at 09.05.01

 

इसके बाद दिनांक 30/5/2021 को मोनू यादव और सुमित कुमार ने हम तीनों पत्रकारों के खिलाफ ₹500 अवैध वसूली का झूठा मुकदमा गोसाईगंज थाने में दर्ज करा दिया । जिस पर गोसाईगंज थाने की पुलिस ने हम तीनों पत्रकारों को बिना सूचना दिए दिनांक 1/6/2021 को 3 बजे रजनी खंड 2 शारदा नगर लखनऊ से गिरफ्तार किया। और हमारा मोबाइल छीन लिया जिस पर जब हमने उनसे कहा कि अब हमारे सीनियर से बात कर ले तो उन्होंने हम लोगों को फर्जी पत्रकार बता कर थाने में बंद कर दिया। और बिना जांच के तत्काल मुकदमा दर्ज कर दिया साथ ही हमें जेल भेज दिया गया और इसकी सूचना हमारे घर वालों को भी नहीं दी गयी। जो कि सरासर गलत है और पत्रकारों के साथ अन्याय भी है

WhatsApp Image 2021 07 15 at 09.04.57

केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त के सभी पदाधिकारियों ने इसकी घोर निंदा की है और कहा है ऐसे भ्रष्टाचार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करके तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड किया जाए आने वाले वक्त में पुलिस प्रशासन पर भरोसा करने वाले जनता या पत्रकार कैसे भरोसा करेंगे इसलिए महोदय अतः केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन निवेदन करता है कि इन पर उचित कार्रवाई करके इंसाफ दिलाने की कृपा करें

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें