लखनऊ : क्राइस्ट चर्च कालेज में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की राष्ट्रीय महामंत्री राखी सिंह के द्वारा निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्थाओं द्वारा आगे आकर प्रशासन के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है व लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। भारत में की जा रही सबसे बड़ी वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत क्राइस्ट चर्च कालेज, लखनऊ, में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती राखी सिंह द्वारा निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 300 लोगो का निशुल्क वैक्सीनेशन किया गया।

WhatsApp Image 2021 07 14 at 4.26.10 AM WhatsApp Image 2021 07 14 at 4.26.09 AM 1 WhatsApp Image 2021 07 14 at 4.26.09 AM WhatsApp Image 2021 07 14 at 4.26.08 AM

इस शिविर के आयोजन में क्राइस्ट चर्च कालेज के प्रधानाचार्य श्री आर के चैत्री, श्रीमती शारमाईन, श्रीमती आर. धारमजीत श्री एस विक्टर, श्री अभिषेक कुमार, श्री मनीष शुक्ला एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

WhatsApp Image 2021 07 14 at 4.26.11 AM 1

लोगों को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाईंट को भी स्थापित किया गया जिसका लोगों ने आनंद उठाया

WhatsApp Image 2021 07 14 at 4.26.11 AM

इस महाअभियान को और भी गतिशील करने के लिए श्रीमती राखी सिंह ने प्रदेश की जनता से बढ़ चढ़कर वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया ताकी प्रदेश की जनता इस महामारी से अपने आप को सुरक्षित कर सके एवं खुशहाल वातावरण की स्थापना हो।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें