लखनऊ नगर निगम में छाया बाबा का बुलडोजर, भाजपा के पार्षद ने अपनी ही सरकार को घेरा

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: नगर निगम सदन में छाया बुलडोजर। भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि इंदिरानगर के भूतनाथ मार्केट पटरी दुकानदारों पर जबरन बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आदेश दिया था कि सर्वे कराकर और पटरी दुकानदारों को जगह देने के बाद ही कार्रवाई करें। इस पर विपक्षी दल ने चुटकी ली। वहीं, कांग्रेस पार्षद ने कहा बाबा का बुलडोजर है। अधिकारी से पूछिये तो कहते हैं मुख्यमंत्री का निर्देश है। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा भी नगर निगम के सदन में पहुंचे।

बजट की कुछ खास बातें
महापौर सोलह करोड़ रुपये से विकास करा सकेंगी।
नगर निगम की सीमा में शामिल 88 गांवों का कायाकल्प के 44 करोड़ के खर्च का प्रावधान
नगर निगम हाउस टैक्स समेत किसी कर में वृद्धि नहीं करेगा।
पार्षद अपने वार्ड में 1.25 करोड़ से सड़क निर्माण, पेयजल, पार्क सुंदरीकरण और स्ट्रीट लाइट के काम करा सकेंगे।
हाउस टैक्स से प्रस्तावित आय को 310 करोड़ से 330 करोड़ किया गया। हाउस टैक्स ही नगर निगम की मुख्य आय है।
पार्किंग के ठेके से होने वाली आय को दस करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ किया गया
खर्च पर चली कैंची
नए कूड़ाघर के निर्माण पर अब दो करोड़ के बजाय एक करोड़ ही खर्च होगा
नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 50 करोड़ के बजट को ाटाकर 40 करोड़ किया गया
भवन निर्माण पर तीन करोड़ के बजाय एक करोड़ खर्च होंगे
नये निर्माण कार्यों पर पांच करोड़ के बजाय नगर निगम एक करोड़ खर्च कर पाएगा।
सड़कों की मरम्मत व नई सड़क पर दस करोड़ बढ़ाकर 170 करोड़ किया गया। वेंडिंग जोन के संचालन व अनुरक्षण पर दो करोड़ की जगह एक करोड़ खर्च होंगे।
पार्किंग के संचालन व अनुरक्षण पर दो करोड़ के बजाय एक करोड़ का खर्च होगा।
ठेके पर सफाई का बजट 140 करोड़ होगा।
सार्वजनिक निर्माण के साथ ही नालों की मरम्मत पर एक करोड़ खर्च होगा।
शहरी क्षेत्र के निर्धनों और मलिन बस्तियों में रखरखाव पर दो करोड़ बजट होगा
पार्कों की दीवार का निर्माण, मरम्मत, रंगाई पुताई और कम्पोस्ट पिट का निर्माण एक करोड़
पेट्रोल और डीजल पर 50 करोड़ खर्च होंगे
गरीबों को दस रुपये में भोजन देने के लिए अनुसुइयां रसोई पर अंशदान का बजट एक करोड़
नालों की सफाई पर तीन करोड़
बाढ़ पम्पों की मरम्मत पर 5.80 करोड़
मूत्रालय और शौचालय के निर्माण पर एक करोड़
स्ट्रीट लाइटों के सामानों की खरीद पर एक करोड़
स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर पचास लाख शहरी निर्धन और मलिन बस्तियों में स्ट्रीट लाइटों पर दस लाख
अस्थाई प्रकाश व्यवस्था दो करोड़
स्ट्रीट लाइटों के बिंदुओं के अनुरक्षण पर 11 करोड़
लावारिश शवों के निस्तारण पर दस लाख
श्मशान घाट व कब्रिस्तान की मरम्मत पर तीस लाख

चारबाग पुरानी चुंगी में महिला बाजार के निर्माण पर सात करोड़
लक्ष्मण प्रेरणा स्थल के निर्माण पर 15 करोड़
अनुसुईयां रसोई के लिए एक करोड़
देवीय आपदा के लिए चार करोड़
अलाव एक करोड़
अस्थाई रैन बसेरा 50 लाख
नए कल्याण मंडपों का निर्माण दस लाख वेंडिंग जोन में नागरिक सुविधाओं पर दस लाख

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें