लखनऊ में वाणिज्यकर दफ्तर के गैराज में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ। गोमतीनगर इलाके मेंं स्थित वाणिज्यकर दफ्तर के गैराज में गुरुवार सुबह आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गोमतीनगर स्थित वाणिज्यकर विभाग में गैराज से एकाएक धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलती देख पड़ोस स्थित परिवहन विभाग की वर्कशाप में काम करने वाले हरिओम ने दमकल को को सूचना दी।
उधर, घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय कुछ कर्मचारी भी आ गए थे। गोमतीनगर फायर स्टेशन अफसर मदन सिंह दो गाड़ियां लेकर कर्मियों के साथ पहुंचे। इस बीच आग और विकराल हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। गैराज की छत प्लास्टिक की शेड की है। उसके ऊपर काफी मात्रा में पत्तियां और कूड़ा इकट्ठा था। आग उसी में लगी इसके बाद टीन शेड में पहुंचे। हालांकि, इस घटना में कोई गाड़ी नहींं जली है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आग पर अगर समय रहते काबू न पाया जाता है तो परिवहन विभाग की वर्कशाप भी गैराज की दीवार से सटी है। वहां अगर आग पहुंच जाती तो काफी बड़ी हो सकती थी। संबंधित विभाग की लापरवही कारण आग लगी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें