लखनऊ : बख्शी का तालाब तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व पत्रावलियो का समय से निराकरण न किए जाने के विरोध में आज तहसील परिसर में तालाबंदी की गई जिसमें सभी सम्मानित अधिवक्ताओं ने पूर्ण सहयोग किया और बख्शी का तालाब तहसील के समस्त न्यायालय व सब रजिस्ट्रार कार्यालय बंद रहा जिसमें सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया तथा भारत सरकार द्वारा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम सुचारू रूप से जारी रहा शांति ढंग से धरना प्रदर्शन किया गया चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन किया गया बीकेटी बार एसोसिएशन के सहयोग में आज आम बैठक में लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जी एन शुक्ला , पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी सिंह ,राजस्व परिषद बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आलोक कुमार श्रीवास्तव ,कुलदीप मिश्रा ,विपिन यादव ,आदर्श अधिवक्ता संघ जानकीपुरम के अध्यक्ष आरूष सोनी पूर्व कोषाध्यक्ष अजय सिंह चौहान देवेश जैसवाल ,सत्यवान सिंह व अन्य कई सम्मानित अधिवक्ता साथी लखनऊ जिले से आए और अपना विचार ब्यक्त किया जिन्हेअध्यक्ष व मंत्री द्वारा धन्यवाद दिया गया
बीकेटी बार एसोसिएशन का 14 दिसम्बर से धरना प्रदर्शन जारी हैआज आम बैठक में पूर्व महामंत्री शैलेंद्र सिंह बलवीर सिंह ,महेश रावत, रामप्रकाश यादव ,वरिष्ठ अधिवक्ता आशीद अली उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ,सयुक्तमंत्री अनिल गौतम ,पारस रावत ,जेपी सिंह सूर्य वीर विक्रम बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष संतोष मिश्रा व अन्य सभी सम्मानित अधिवक्ता साथियों ने अपने मनतब्य में कहा कि भ्रष्ट व तानाशाह तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के स्थानांतरण तक धरना प्रदर्शन जारी रखा जाए तभी वादकारियों को सुलभ व सरल न्याय मिल सकेगा कल श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय से हुई वार्ता विफल होने के कारण आम बैठक कर निर्णय लिया गया कि भ्रष्ट व तानाशाह तहसीलदार बख्शी का तालाब मनीष त्रिपाठी का स्थानांतरण व तहसील बख़्शी का तालाब में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में धरना जारी रहेगा जिसमें जिले की सभी बार एसोसिएशन बीकेटी बार एसोसिएशन के साथ हैं
लखनऊ बार एशोसिएशन के अध्यक्ष जी एन शुक्ला द्वारा पूर्ण रूप से आश्वस्त किया गया कि हम जिलाधिकारी से बात कर शीघ्र ही इस भ्रष्ट तहसीलदार का स्थानांतरण कराने का पूर्ण प्रयास करेंगे जैसा कि बीकेटी बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया। आम बैठक में अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ला, महामंत्री आशीष कुमार सिंह,वीरेंद्र बहादुर सिंह ,पौरुष सिंह ,सूर्य वीर बिक्रम बहादुर सिंह, शाहिद अली , महेश रावत, संजय अवस्थी, सुरेश यादव, रामप्रकाश यादव,प्रदीप तिवारी,विजय प्रताप यादव,अनुज सिंह, अवनीश सिंह, अनूप कुमार सिंह, रामइकबाल, राकेश गौतम,रामदेवी, कमर हसन, अलाउद्दीन,स्वतंत्रत सिंह चौहान,मो शुहेब,महाबीर गौतम,रंजीत सिंह,विनीत यादव ,इन्द्रजीत यादव ,वीरेंद्र अवस्थी, मृत्युंजय सिंह, बैजनाथ रावत,प्रभात जी त्रिपाठी, मायाराम , व कुलदीप सिंह, अन्य सम्मानित अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।









