‘लाल सिंह चड्ढा’ 2022 की बैसाखी पर होगी रिलीज, नए पोस्टर के साथ करीना कपूर ने दी GOOD NEWS

Facebook
X
WhatsApp

आमिर खान और करीना कपूर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट का अगर आप भी वेट कर रहे हैं तो खबर आपके लिए है. करीना कपूर ने रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इस फिल्म का एक नया पोस्टर भी शेयर किया है, जिसको देखने के बाध उनके आमिर खान और बेबो दोनों की फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी फिल्म
‘लगान’, ‘तारे जमीन पर’, ‘दंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के देने के बाद आमिर खान प्रोडक्शंस (Aamir Khan Productions) फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा‘ लेकर आ रहे हैं. पहले ये फिल्म क्रिसमस 2021 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म अगले साल यानी 2022 में बैसाखी के अवसर पर रिलीज होगी.करीना कपूर ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा बैसाखी 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी।

करीना कपूर खान ने रीवील की नई रिलीज डेट
ये गुड न्यूज शेयर करते हुएकरीना ने लिखा- ‘हमें अपना नया पोस्टर और हमारी नई रिलीज की तारीख साझा करते हुए खुशी हो रही है.’ इसके साथ उन्होंने कई हैशटैग्स का इस्तेमाल भी किया है।

फिल्म को अद्वैत चंदन ने किया है निर्देशित
‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी और इसे अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रीतम का संगीत और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित हैं. फिल्म वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।

नया पोस्टर क्यों है खास?
इस पोस्टर में आमिर खान और करीना कपूर खान के बीच की केमिस्ट्री को दर्शाया गया है, जिन्होंने आखिरी बार ब्लॉकबस्टर 3 इडियट्स में एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में साथ काम किया था।

हॉलीवुड फिल्म का ऑफिशियल हिंदी वर्जन है ‘लाल सिंह चड्ढा’
‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का ऑफिशियल हिंदी वर्जन है. फिल्म की शूटिंग साल 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसमें देरी हुई है. फिल्म की कहानी अतुल कुलकर्णी और एरिक रोथ ने साथ में लिखी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें