विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इसी साल दिसंबर में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी की तैयारियों के बीच विक्की ने अपने लिए एक परफेक्ट घर ढूंढ़ लिया है. विक्की जुहू स्थित एक अपार्टमेंट के लिए एक मोटी रकम चुका रहे हैं. विक्की का ये अपार्टमेंट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के पड़ोस में हैं. यानी विक्की-कैटरीना बहुत जल्द अनुष्का-विराट के पड़ोसी होंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, इसी बिल्डिंग में विराट-अनुष्का के दो फ्लोर हैं. कहा जा रहा है कि विक्की ने इसी बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल वाले फ्लोर को 60 महीने यानी 5 साल के लिए रेंट पर लिया है. इस रेंट को विक्की तीन अलग-अलग किस्तों में देंगे. विक्की ने एडवांस में 1.75 करोड़ रुपए बतौर रेंट दिए हैं. शादी के बाद विक्की और कैटरीना इसी अपार्टमेंट में रहेंगे।
“विक्की ने जुहू के राजमहल में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जो एक बहुत ही शानदार बिल्डिंग है, 60 महीने के लिए, यानी 5 साल. उन्होंने जुलाई 2021 में 8वीं मंजिल का अपार्टमेंट किराए पर लिया था. विक्की कौशल ने की सिक्योरिटी मनी के तौर पर 1.75 करोड़ रुपये के करीब दिए हैं।
वरुण सिंह ने आगे कहा,” अपार्टमेंट के लिए शुरुआती 36 महीनों का किराया 8 लाख रुपये प्रति माह है. अगले 12 महीनों के लिए यह 8.40 लाख रुपये प्रति माह है, और बाकी बचे 12 महीनों के लिए विक्की कौशल 8.82 लाख रुपये प्रति माह का किराया देंगे.” हाल ही में, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रोके की रस्म पूरी कर ली है।
कैटरीना कैफ की एक फ्रेंड ने बताया कि दोनों का रोका हो गया है. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रोके की रस्म कबीर खान के घर पर की गई. आपको बता दें कि कबीर खान कैटरीना कैफ के साथ ‘एक था टाइगर’ में काम कर चुके हैं. कैटरीना कैफ उन्हें अपना राखी ब्रदर मानती हैं. यह फंक्शन बिल्कुल इंटिमेट रखा गया था और इसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे. कैटरीना की मम्मी सुजैन, बहन इजाबेल कैफ के अलावा विक्की कौशल के पिता शाम कौशल, वीणा कौशल और भाई शामिल हुए।









