सपा की तरफ हो रहा झुकाव विधानसभा चुनाव के पहले कई विधायक डॉ आर के वर्मा के साथ थाम सकते है सपा का दामन सोमवार को डिप्टी स्पीकर के चुनाव में सपा प्रत्याशी को मत देने की रही चर्चा उससे भी अधिक सपा की टोपी पहनने की हो रही चर्चा राजनीतिक धुरंधरों के साथ साथ आम लोग तरह तरह की कयास लगा रहे है, और सोशल मीडिया पर तरह तरह की कर रहे चर्चाएं
बता दें कि सोशल मीडिया पर यह भी रही चर्चा की यदि सपा की बनी सरकार तो डॉ आर के वर्मा को मिल सकता है मंत्री पद तो वहीं विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता डॉ वर्मा को हारने की कर रहे बात सपा में जाने की चर्चाओं को मिली हवा विश्वनाथ गंज से है भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) के विधायक, डिप्टी स्पीकर के चुनाव में सपा प्रत्याशी को वोट देने की रही चर्चा।
जनपद की खासकर विश्वनाथगंज विधानसभा सीट के समीकरण को लेकर गुणा गणित होने लगी है कि राजनीतिक धुरंधरों के साथ आम लोग भी तरह-तरह की कयास लगाने लगे
इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए कई वर्षों से तैयारी कर रहे पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के बेटे सपा नेता संजय पांडेय की स्थिति पर भी लोग चर्चा करने लगे। यदि सपा ने डॉक्टर आर के वर्मा को यहां से चुनाव लड़ाया तो संजय पांडेय कहां जाएंगे? विधायक डॉक्टर आर के वर्मा ने डिप्टी स्पीकर के चुनाव में सपा प्रत्याशी को वोट देने की भी चर्चा जोरों पर रही डॉक्टर आर के वर्मा को लेकर जिले में पिछले कई माह से सपा में जाने की चर्चा जोरों पर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात हुई .

रिपोर्ट- अमरनाथ यादव









