सिद्धार्थनगर: महिला टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी से लटका मिला शव

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार सुबह एक प्राइमरी स्कूल की महिला टीचर का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टीचर का शव घर के कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

घटना बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र की है। प्राथमिक स्कूल बनकटवा में तैनात शिक्षिका प्रतिभा सिंह (30) का शव घर के अंदर कुंडी से लटकता मिला। मृतका के पति ने बताया कि जब वह गुरुवार की शाम को घर लौटा तो देखा कि प्रतिभा कमरे में फांसी लगाकर छत के कुंडे से लटकी हुई थी। उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिक्षिका प्रतिभा सिंह फतेहपुर जिले की रहने वाली थी। पलटा देवी रोड पर किराए के मकान में अपने पति व बच्चे के साथ रहती थी। प्रतिभा बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के बनकटवा प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थी।

इस मामले में ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। शिक्षिका के घरवालों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें