सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट के लिए एयरटेल और HUGHES ने मिलाया हाथ

Facebook
X
WhatsApp

Hughes कम्युनिकेशन और भारती एयरटेल ने भारतीय बाजार में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए साझेदार की है। एयरटेल जहां देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, वहीं HUGHES को सैटेलाइट कम्युनिकेशन और मल्टी ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी में 50 साल से अधिक का अनुभव है। HUGHE की पैरेंट कंपनी HCIPL इंटरप्राइजेज  इस साझेदारी पर एचसीआईपीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पार्थो बनर्जी ने कहा, ‘हम इस साझेदारी को लेकर बहुत खुश हैं। यह साझेदारी बिजनेस और सरकारी ग्राहकों के लिए नेटवर्क कनेक्टिविटी की बढ़ती मांग को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करेगी नेटवर्क के लिए वेरी स्मॉल अपर्चर टर्मिनल (VSAT) का इस्तेमाल करती है जो कि सैटेलाइट कनेक्टिविटी पर आधारित है।।’कंपनी के एक बयान के मुताबिक Airtel VSAT के ग्राहकों की संख्या 2,00,000 से भी अधिक हो गई है। एयरटेल फिलहाल देश की सबसे बड़ी सैटेलाइट सर्विस प्रदाता ऑपरेटर है। HCIPL एयरटेल को ब्रॉडबैंड नेटवर्क, सॉल्यूशन और सर्विस देती है। सीधे शब्दों में कहें तो एयरटेल के VSAT के ग्राहकों को HCIPL ही मैनेज करती है। VSAT की सर्विस बैंक, एरोनॉटिकल, छोटे से मध्यम आकार के व्यवसायों, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों और निजी व्यवसायों के लिए है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें