हरदोई : मतगणना स्थल से लौट रहे दो युवकों को बस ने रौंदा

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के हरदोई में महरेपुर गांव के पास प्राइवेट बस की टक्कर लगने से देर बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों मतगणना स्थल से घर लौट रहे थे।

महरेपुर गांव निवासी किशनपाल, अंकित व अमित पाल बाइक से देर शाम पांलीटेक्निक मतगणना स्थल से वापस लौट रहे थे। बताया गया कि महरेपुर गांव के पास प्राइवेट बस ने उनकी  बाइक टक्टर मार दी। इससे बाइक सवार किशन पाल, अंकित की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वही अमित गंभीर रुप से घायल हो गया उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

लोनार थाना पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि म्रतक किशन पाल का भाई वीरपाल ग्राम पंचायत महरेपुर से प्रधान प्रत्यासी था। इसी कारण पॉलीटेक्निक में बनी काउटिंग स्थल पर वह गया। वहां से देर शाम वापस लौट रहे थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें