हाथरस: पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा BJP में हुई शामिल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के हाथरस में यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय  की पत्नी सीमा उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज की मौजूदगी में सीमा उपाध्याय ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान निष्काषित सभी 11 भाजपा कार्यकर्ताओ की भी भाजपा में वापसी हो गई है. रजनीकांत महेश्वरी ने इसकी वर्चुअल घोषणा की.

बता दें कि पंचायत चुनाव में सीमा उपाध्याय जिला पंचायत वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं. सीमा उपाध्याय ने बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अपनी ही देवरानी ऋतु उपाध्याय को भारी मतों से पराजित किया था. वहीं चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी ने विश्वासघात करने के आरोप में 11 भाजपा नेताओं को निष्कासित भी किया था. दिलचस्प बात ये रही कि निष्कासित किए गए नेताओं में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग वीर भी शामिल थे.

चिराग वीर पर आरोप था कि वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ अपनी मां सीमा उपाध्याय के पक्ष में क्षेत्र में जाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इसी को देखते हुए पार्टी ने जनपद भर में ऐसे पार्टी के कार्यकर्ताओं को चिन्हित करते हुए 11 भाजपा कार्यकर्ताओं पर अनुशासनहीनता का आरोप लगते हुए सभी को पार्टी से निष्कासित किया था. चिराग वीर के साथ डॉक्टर अविन शर्मा उनकी पत्नी क्षमा शर्मा, देवदत्त वर्मा, चंद्रवीर सिंह, कृष्णा सिसोदिया, रानू जादौन, रिंकू जादौन, गीता देवी, सोमेश यादव के नाम भी शामिल

अब ताजा घटनाक्रम में आज सुबह ही पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने  बताया कि पार्टी से निष्कासित सभी 11 पार्टी कार्यकर्ताओं को आज भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी में दोबारा वापस लिया जाएगा. जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे सीमा उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगी. और 12 बजते ही ऐसा हुआ भी.

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो सीमा उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी में शामिल तो हो ही रही हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी भी सीमा उपाध्याय द्वारा की जा रही है. भारतीय जनता पार्टी से उनको आश्वासन मिला है कि पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए उनको ही नामांकित करेगी.बता दें हाथरस जिला पंचायत चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें