Lucknow: इंडिया 24×7 लाइव टीवी न्यूज़ चैनल कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: इंडिया 24×7 लाइव टीवी न्यूज़ चैनल के कार्यालय परिसर में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। (Lucknow) कार्यक्रम की शुरुआत P.S मीडिया ग्रुप के चेयरमैन सुनील वर्मा द्वारा तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के साथ की गई। इस अवसर पर चैनल के सभी कार्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026 01 26 at 4.16.28 PM

चेयरमैन सुनील वर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके मूल्यों न्याय, समानता और स्वतंत्रता पर चलकर ही राष्ट्र को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। (Lucknow) उन्होंने मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करती है।

20260126 103515.jpg

ये भी पढ़ें –Gallantry Awards 2026: शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, कर्नल सोफिया को मिला विशिष्ट सेवा पदक; सूची में और भी नाम

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई तथा कर्मचारियों ने राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए। पूरे आयोजन में अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि इंडिया 24×7 लाइव टीवी न्यूज़ चैनल सदैव जनहित, सत्य और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करता रहेगा.

ये भी पढ़ें –Padma Awards: पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा, धर्मेंद्र-रोहित शर्मा के साथ 131 लोगों की लिस्ट में और कौन-कौन?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें