80th Independence Day 2026: PM मोदी का लाल किले ऐलान, युवाओं के लिए चलेगा ‘Search Hunt’ अभियान, उभरेंगे अच्छे खिलाड़ी

Facebook
X
WhatsApp

80th Independence Day 2026: भारत आज 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के 79 वर्ष पूरे होने के साथ देशभर में तिरंगा शान से लहरा रहा है। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस वर्ष का समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि लाल किले की प्राचीर से पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह लाल किले पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य सेनानियों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी भारत को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Also Read –Indira Gandhi Fidel Castro Hug Viral Photo: राहुल के ‘हग पॉलिटिक्स’ बयान पर भयंकर घमासान! BJP ने शेयर कीं इंदिरा गांधी और कास्त्रो की पुरानी तस्वीरें

80th Independence Day 2026: पहली बार लाल किले पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’

इस साल के समारोह की सबसे बड़ी विशेषता लाल किले से पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन रहा। 2026 में ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसे स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष स्थान दिया गया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ हुआ।

समारोह में इस बार ‘युवा शक्ति’ पर भी विशेष जोर दिया गया। करीब 5,000 विशेष अतिथियों को समारोह में आमंत्रित किया गया था और देश के अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को विशेष महत्व दिया गया।

Also Read –Awarapan 2 X Review: फिल्म पुरानी यादों पर निर्भर, जाने आवारापन 2 दर्शकों को कितनी आई पसंद

PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीयों की सामूहिक शक्ति देश को लगातार प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री का यह लाल किले से लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन रहा।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें