Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स को पृथ्वी पर लैंड कराकर बोला NASA- ‘हमें अपनी टीम पर गर्व’

Facebook
X
WhatsApp

Sunita Williams Return:अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर, नासा के निक हैग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव नौ महीने के लंबे मिशन के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं. स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने उन्हें सुरक्षित रूप से फ्लोरिडा के तट पर उतारा.

धरती पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को एक अनोखा और अप्रत्याशित अनुभव हुआ. (Sunita Williams Return) ड्रैगन कैप्सूल के समुद्र में उतरते ही डॉल्फिन्स ने उनका स्वागत किया. ये डॉल्फिन कैप्सूल के आसपास तैरती नजर आईं, जिससे यह क्षण लगभग जादुई बन गया. इस बीच नासा ने भी मिशन की सफलता को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है.

image 179

Sunita Williams Return: नासा ने जारी किया बयान

नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की पुष्टि करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया. (Sunita Williams Return) नासा ने अपने बयान में कहा, ‘हमें अपने टीम पर गर्व है. सफल लैंडिग से पूरी टीम खुश है. हमारी मिशन पूरी तरह से सफल रहा. सब कुछ प्लान के अनुसार हुआ है. मिशन के लिये SPCAE X का धन्यवाद.’ नासा ने कहा कि सभी अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं और उन्हें निगरानी में रखा जाएगा. समुद्र से बाहर निकालने की प्रक्रिया को सराहते हुए नासा ने कोस्ट गार्ड टीम के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की.

स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी सफल वापसी पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सफल मिशन पूरा किया है. (Sunita Williams Return) इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी और इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया.

image 180

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी चालक दल के सदस्यों की अंतरिक्ष में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रशंसा की.रक्षा मंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, नासा के क्रू-9 की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी से प्रसन्न हूं! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों वाले चालक दल ने अंतरिक्ष में मानव धीरज और दृढ़ता के इतिहास को फिर से लिखा है.

उन्होंने कहा, सुनीता विलियम्स की अविश्वसनीय यात्रा, अटूट समर्पण, दृढ़ता और संघर्ष की भावना दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करेगी. (Sunita Williams Return) उनकी सुरक्षित वापसी अंतरिक्ष प्रेमियों और पूरी दुनिया के लिए जश्न का क्षण है. उनकी हिम्मत और उपलब्धियां हम सभी को गौरवान्वित करती हैं. उन्हें सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाने के लिए सभी हितधारकों को बधाई और बहुत-बहुत धन्यवाद.

https://youtu.be/ZJQvp2uZsH4?si=9rKiOPSwzAQ8nIj0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें