Ambedkar Jayanti: अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने प्रेरणा स्थल पहुंची महामहिम मुर्मू, पीएम ने किया स्वागत, राहुल गांधी समेत सभी दिग्गज नेता मौजूद

Facebook
X
WhatsApp

Ambedkar Jayanti: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रविवार को संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एकत्रित हुए। श्रद्धांजिल के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे।

image 139

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस मौके पर डॉ. अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने प्रेरणा स्थल पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी। (Ambedkar Jayanti) इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। नेताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर सुरक्षाकर्मियों की कड़ी निगरानी के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें