Delhi News: मुस्‍तफाबाद क्षेत्र में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत, कुछ अभी भी मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दयालपुर थाना क्षेत्र के शक्ति विहार इलाके में एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ, जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। इमारत के मलबे में कई लोग दब गए, जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, अभी भी 10 और लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

यह इलाका मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। (Delhi News) हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है और मलबा हटाया जा रहा है ताकि फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

image 194

Delhi News: देर रात करीब ढाई बजे का है हादसा

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 2:50 बजे इस हादसे की सूचना मिली थी। (Delhi News) जब टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि पूरी इमारत गिर चुकी है और कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था और परिजन अपनों को खोजने में जुटे थे।

फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन जांच में जुटा है कि इमारत की हालत कैसी थी और गिरने की वजह क्या रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत पुरानी थी और कुछ समय से इसकी हालत ठीक नहीं थी। राहत कार्य लगातार जारी है।

वहीं दिल्ली पुलिस की माने तो दीवार एक निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत की थी। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त (पूर्व) विनीत कुमार ने कहा कि शाम करीब सात बजे हमें पीसीआर कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि धूल भरी आंधी के दौरान छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें