Seema Haider: अब सीमा हैदर का क्या होगा? पाक नागरिकों को देश छोड़ने के फरमान से उड़ गई नींद, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Facebook
X
WhatsApp

Seema Haider: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक्शन की शुरुआत कर दी है। सरकार की ओर से लिए गए पांच बड़े फैसलों में एक फैसला यह भी है कि भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया गया है और उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ने का फरमान सुनाया गया है।

सरकार की ओर से यह कदम उठाए जाने के बाद भारत में रह रही सीमा हैदर को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। (Seema Haider) सोशल मीडिया पर इस मामले की खूब चर्चा हो रही है कि क्या सरकार के इस बड़े फैसले के बाद सीमा हैदर को भी देश छोड़ना होगा? ऐसे में यह जानना जरूरी है कि एक्सपर्ट्स की इस मुद्दे पर क्या राय है।

Seema Haider: पाक नागरिकों को अब भारत यात्रा की अनुमति नहीं

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच बड़े फैसले लेते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि अब दहशतगर्दी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (Seema Haider) विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने बताया की सरकार ने फैसला किया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (SVES) वीजा के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

image 214

पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। (Seema Haider) एसवीईएस वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को 48 घंटे में देश छोड़ना होगा। मोदी सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद सीमा हैदर का मामला चर्चा में आ गया है क्योंकि सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली हैं। ऐसे में पूछा जा रहा है कि की क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना होगा?

राज्य सरकार का फैसला होगा महत्वपूर्ण

दिल्ली हाईकोर्ट के वकील अबू बकर सब्बाक ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया है। ऐसे में कानूनी तरीके से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ना ही होगा। (Seema Haider) उन्होंने कहा कि सीमा हैदर भी इसी दायरे में आती हैं। हालांकि इसे आसान नहीं माना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार का फैसला महत्वपूर्ण होगा। यह राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि उसकी ओर से सीमा हैदर को भारत में रहने की इजाजत दी जाती है या नहीं। हाईकोर्ट के वकील ने कहा कि सीमा हैदर का मामला इसलिए अलग है क्योंकि उन्होंने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी कर ली है और उनका एक बच्चा भी है। ऐसे में सीमा हैदर के मामले में सरकार का फैसला महत्वपूर्ण होगा।

नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर

सीमा हैदर का जन्म पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था। सीमा हैदर 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई। नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से सीमा हैदर की दोस्ती थी। इसके बाद वह पाकिस्तान से भाग कर भारत आई थी और फिर सचिन मीणा से शादी कर ली थी। (Seema Haider) अब दोनों के एक बच्चा भी है। भारत आने के बाद सीमा हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया था मगर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। सीमा ने कई बार कहा है कि अब वह अपने पति और बच्चे के साथ भारत में ही रहना चाहती है।

सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

सीमा हैदर के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर में पर भी बहस छिड़ी हुई है। एक यूजर ने लिखा कि सीमा हैदर को अब शायद ही पाकिस्तान जाना पड़े। यह भी कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने वीजा रद्द करने की बात कही है जबकि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते बिना वीजा के भारत में दाखिल हुई थी। (Seema Haider) सीमा के पक्ष में दूसरी दलील यह दी जा रही है कि अब वह एक भारतीय नागरिक सचिन की पत्नी बन चुकी है और सचिन से उसे एक बच्चा भी हो चुका है।

सीमा हैदर की नागरिकता और अवैध प्रवास का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सीमा हैदर पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। वैसे यह भी सच्चाई है कि सीमा हैदर को अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। सीमा हैदर ने कई वीडियो में हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन करने का दावा जरूर किया है। वैसे कुछ यूजर्स की ओर से सीमा हैदर को भी पाकिस्तान भेजने की सलाह दी जा रही है। कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें भी अब भारत छोड़ना होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें