India-Pakistan News: आतंकवाद पर खुद कबूला गुनाह… संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला

Facebook
X
WhatsApp

India-Pakistan News: भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की पोल खोल दी है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद ही स्वीकार किया है कि उनका देश आतंकियों को ट्रेनिंग देता है और उन्हें फंडिंग भी करता है। (India-Pakistan News) भारत ने बिना नाम लिए कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कुछ देशों के प्रतिनिधिमंडल इस वैश्विक मंच का इस्तेमाल दुष्प्रचार फैलाने और भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने जोर देते हुए कहा कि हाल ही में एक टेलीविजन इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद स्वीकार किया है कि उनका देश आतंकवाद को समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग देता रहा है। भारत ने इसे पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की असली सूरत उजागर करने वाला कबूलनामा बताया।

image 249

India-Pakistan News: भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

भारत ने साफ कहा कि यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान का लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा देने और क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने का इतिहास रहा है। योजना पटेल ने कहा कि अब दुनिया और आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकती। यह वक्त है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान की करतूतों को गंभीरता से ले और उसके खिलाफ ठोस कदम उठाए। (India-Pakistan News) पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। भारत ने हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली है। इसी कड़ी में भारत ने संयुक्त राष्ट्र समेत हर मंच पर पाकिस्तान की करतूतों का पर्दाफाश करना शुरू कर दिया है।

भारत ने अपनी रणनीति के तहत दुनिया भर में समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के दिनों में 12 से ज्यादा वैश्विक नेताओं से बातचीत की है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने 100 से ज्यादा देशों के राजनयिकों को भी बुलाया है ताकि पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जा सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें