Meerut News: छात्रा का सिर काट ले गए कातिल…धड़ यहां फेंका, सलवार की जेब से मिले कागज के टुकड़े से चौंकाने वाला खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

Meerut News: यूपी के उत्तर प्रदेश से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मेरठ के परतापुर में कक्षा 12 की छात्रा की सिर कटी लाश मिली है। दरअसल, बहादरपुर गांव के रजबहे में गुरुवार को सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की सलवार की जेब में मिले कागज पर मोबाइल नंबर लिखा था। यह उसके दोस्त का था। किशोर ने शव की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में की।

पुलिस ने छात्रा की मां, भाई, दो मामा व ममेरे भाई को हत्या करने शक में हिरासत में ले लिया। (Meerut News) पुलिस के मुताबिक छात्रा का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

इसके विरोध में परिजनों हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस युवती का सिर बरामद करने का प्रयास कर रही है। हत्या किसने, क्यों और कहां की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

image 58

दादरी निवासी रमेश कुमार की बेटी आस्था बुधवार से लापता थी। रमेश सीआरपीएफ में जवान हैं और उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। (Meerut News) परिवार के लोगों ने आस्था के लापता होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। बृहस्पतिवार सुबह यह सिर कटी लाश रजबहे में मिली तो लोगों की भीड़ जुट गई।

Meerut News: सलवार की जेब में मोबाइल नंबर लिखा कागज का टुकड़ा मिला

परतापुर पुलिस ने पहुंचकर सिर ढूंढने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मिला। छात्रा की सलवार की जेब में एक मोबाइल नंबर लिखा कागज का टुकड़ा पुलिस को मिला। पुलिस ने उक्त नंबर पर कॉल की। यह दौराला क्षेत्र के नंगली साधारण निवासी किशोर का था।

पुलिस ने किशोर से पहचान कराई। उसने छात्रा को दोस्त बताया। फोन पर लगातार बातचीत करने की बात भी कही। (Meerut News) इसके बाद पुलिस छात्रा के घर दादरी गांव में पहुंची। यहां छात्रा की मां राकेश देवी और नाबालिग दो भाइयों से आस्था के बारे में जानकारी ली।

image 59

परिजन आस्था की गुमशुदगी, उसकी तलाश के प्रयास सहित कई सवाल के जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने छात्रा की हत्या के शक में मां, भाई, दो मामा, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू व छात्रा के किशोर दोस्त को हिरासत में ले लिया। (Meerut News) आस्था के मामा कमल और समरपाल सिंह परतापुर थानाक्षेत्र के महरौली गांव के निवासी हैं। यह घटनास्थल से पास वाला ही गांव है।

परिजनों ने पहचान से किया इन्कार

किशोर ने शव आस्था का बताया, जबकि परिजनों ने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि परिवार के लोग पुलिस के सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे हैं।

पुलिस टीम छात्रा के सिर की तलाश जानी गंगनहर में कर रही है। पूछताछ में छात्रा के ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके आधार पर जांच जारी है। पुलिस जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा कर देगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें