Corona in Lucknow: सिविल अस्पताल का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में इलाज जारी..अब तक कितने केस हैं एक्टिव

Facebook
X
WhatsApp

Corona in Lucknow: राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वही लखनऊ के सिविल अस्पताल के डॉक्टर और एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। (Corona in Lucknow) बता दें कि अभी तक राजधानी लखनऊ में अब तक कुल 6 कोविड धनात्मक रोगी पाए गए l राजधानी में एक्टिव कोविड केसेस की संख्या 4 है l तो वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में कुल 209 केस एक्टिव हैं।

image 68

Corona in Lucknow: सीतापुर का मासूम SGPGI में भर्ती, गंभीर बीमारियों से पीड़ित

वहीं सीतापुर निवासी 7 साल के एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती कराया गया है। बच्चा कोरोना संक्रमित है और उसे पीलिया समेत कई गंभीर बीमारियां भी हैं। डॉक्टरों की निगरानी में ICU में उसका इलाज चल रहा है।

बच्चे का सैंपल 3 जून को जांच के लिए भेजा गया था और 4 जून को उसकी RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई। (Corona in Lucknow) रिपोर्ट आने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे SGPGI रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

image 69

केवल RT-PCR को ही मानते हैं कन्फर्म जांच

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को किसी भी मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। (Corona in Lucknow) विभाग की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोरोना की पुष्टि केवल RT-PCR जांच के आधार पर ही मानी जाएगी। कुछ मरीजों की प्रारंभिक जांच एंटीजन किट से हुई थी, लेकिन उन्हें अंतिम पुष्टि के लिए RT-PCR में ही गिना जाएगा।

प्रदेश में 205 एक्टिव केस, गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक

राज्य स्तर पर कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ते नजर आ रहे हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश में कुल 205 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 143 मामले गौतमबुद्ध नगर और 35 गाजियाबाद से सामने आए हैं। लखनऊ में अब तक कुल 9 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं सरकार की ओर से लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें