Renukoot: स्कूलों में लौटी रौनक, फूल-तिलक से हुआ बच्चों का स्वागत

Facebook
X
WhatsApp

Renukoot: रेणुकूट। ग्रीष्म अवकाश के बाद बच्चों की छुट्टी खत्म हुई तो मंगलवार को बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में रौनक भी लौट आई। (Renukoot) पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही, लेकिन जो बच्चे पहुंचे उनका तरह-तरह से स्वागत किया गया। कहीं बच्चों को फूलमाला पहनाकर तो कहीं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बच्चे भी स्कूलों में अपने साथियों और शिक्षकों से मिलकर खुश नजर आए।

Also Read –Hari Hara Veera Mallu Trailer: पवन कल्याण की फिल्म हरी हर वीरा मल्लू का ट्रेलर जानिए कब आएगा

कुछ जगह शिक्षकों ने गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित भी किया। (Renukoot) दुद्धी विकासखंड के नवागत खंड शिक्षाधिकारी श्री प्रेम शंकर राम के कुशल मार्गदर्शन में प्राथमिक विद्यालय मालाढोढ़ा में इंचार्ज अल्का कौशिक एवं सहायक अध्यापक प्राची श्रीवास्तव ने स्कूल पहुंचे सभी बच्चों का तिलक लगाकर और फूल देकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित रहने का संकल्प दिलाया गया। (Renukoot) बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए पौधरोपण में भी सहयोग लिया गया। बच्चों के चेहरों पर छुट्टी के बाद स्कूल लौटने की खुशी और उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था। प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों से प्रतिदिन विद्यालय आने का आह्वान किया और नव प्रवेशी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

Also Read –First Divorce in India: जब एक महिला ने तोड़ा विवाह का बंधन, जानिए भारत के पहले तलाक की ऐतिहासिक दास्तान

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें