Chandauli: चंदौली एक पेड़ माँ के नाम मंगरही पंचायत में 15 हेक्टेयर में एकलव्य वन की स्थापना

Facebook
X
WhatsApp
WhatsApp Image 2025 07 12 at 4.26.41 PM 1

Chandauli: नौगढ़-पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में मंगरही ग्राम पंचायत में वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव ने एक सराहनीय पहल की है। शनिवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 15 हेक्टेयर भूमि पर एकलव्य वन की स्थापना की गई। (Chandauli) इस कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ हरियाली को बढ़ावा देना है, बल्कि माँ के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के साथ जुड़ाव को भी दर्शाना है।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पति अजय यादव उर्फ विक्की रहे। (Chandauli) उनके नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 100 पौधे लगाए गए। इनमें सागौन, पीपल, बरगद, मौलश्री आदि स्थानीय व औषधीय महत्व के पौधे शामिल रहे।

Also Read – Anant Radhika Wedding Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट की शादी के वो वीडियोज जो नहीं देखा कभी पहले

अजय यादव ने कहाँ की हर पेड़ माँ की छाया है जितना हम इसे संजोएँगे उतना ही जीवन में शांति और संतुलन आएगा।
नौगढ़ रेंजर संजय कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से अपील की वे लगाए गए पौधों की देखरेख करें, उन्हें नियमित पानी दें और पशुओं से बचाने के लिए आवश्यक उपाय करें।

Also Read – Amit Shah Inaugurated New Office In Kerala: अमित शाह का केरल में बड़ा दांव! ‘मराजी भवन’ से बदलेगा दक्षिण भारत का सियासी नक्शा? कार्यकर्ताओं में जोश

इस दौरान वन दरोगा गुरुदेव यादव, विकास यादव, श्लोक यादव सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। (Chandauli) सभी ने मिलकर वृक्षारोपण को उत्सव का रूप दिया और संरक्षण का संकल्प लिया।

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें